रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए ओमकार साल्वी (Omkar Salvi) को अपनी टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। साल्वी ने कोच के रूप में मुंबई की टीम को आठ वर्षों में पहली बार रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाया है। इसके अलावा उनके रहते हुए मुंबई ने रेस्ट ऑफ इंडिया को हराकर ईरानी कप भी जीता। 46 साल  के साल्वी आईपीएल 2024 की चैंपियन रही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम का भी हिस्सा थे। 

Advertisement

हालांकि साल्वी के पास आईपीएल में सिर्फ कोलकाता के साथ काम करने का अनुभव है। उम्मीद है कि वह मौजूदा भारतीय घरेलू सत्र के अंत में आईपीएल फ्रैंचाइज़ी के लिए अपनाकार्यकाल शुरू करेंगे।

Advertisement

आरसीबी के क्रिकेट निदेशक मो बोबट ने कहा, “ वह साल्वी के अनुबंध पर बहुत खुश हैं और उन्हें उम्मीद है कि यह मुंबईकर आईपीएल खिताब जीतने की दौड़ में लगी इस फ्रेंचाइजी की किस्मत बदलने में अहम भूमिका निभाएंगे। एक कुशल टी20 टीम बनने के लिए एक मजबूत गेंदबाजी आक्रमण और कोचिंग स्टाफ का होना बहुत जरूरी है और बोबट को उम्मीद है कि साल्वी के शामिल होने से इस मामले में काफी मदद मिलेगी।”

"हम आरसीबी के गेंदबाजी कोच के रूप में ओमकार साल्वी का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं। अपने विशाल अनुभव, खासकर तेज गेंदबाजों को विकसित करने में, और घरेलू और आईपीएल स्तर पर सिद्ध सफलता के साथ, वह हमारी कोचिंग टीम के लिए एकदम उपयुक्त हैं।

साल्वी कोलकाता में दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर काम करेंगे। बता दें कि कार्तिक को आगामी सीजन के लिए आरसीबी का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। दोनों इससे पहले कोलकाता में एक साथ काम कर चुके हैं। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार