हैदराबाद, 28 अगस्त (CRICKETNMORE): भारत के लिए रियो ओलम्पिक में पदक जीतने वाली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु और महिला पहलवान साक्षी मलिक को रविवार को भेंटस्वरूप बीएमडब्ल्यू दी गई। ओलंपिक तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट दीपा करमाकर और बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को भी बीएमडब्ल्यू भेंट में दी गई। रियो ओलम्पिक में भारत के सद्भावना दूत और दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने एक समारोह में सिंधु, साक्षी, दीपा और गोपीचंद को लक्जरी कार की चाबियां सौंपीं। शाहिद अफरीदी को पाकिस्तानी टीम ने किया टीम से बाहर, संन्यास की कर सकते हैं घोषणा।

Advertisement

समारोह का आयोजन गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में किया गया था।

Advertisement

हैदराबाद जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष चामुंडेश्वरनाथ ने सिंधु, गोपीचंद, साक्षी और दीपा को बीएमडब्ल्यू कारें भेंट में दी हैं।

सचिन ने चाबियां सौंपने के बाद तीनों महिला एथलीट तथा गोपीचंद के साथ सेल्फी भी ली। 

समारोह में सचिन ने खिलाड़ियों से अपने विजयी रथ को जारी रखते हुए देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतने की बात कही। 

दिग्गज बल्लेबाज ने तीनों महिला एथलीट की तारीफ की और गोपीचंद को असली नायक करार दिया। रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड।

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैं आश्वस्त हूं कि वे देश के लिए अधिक से अधिक पदक लाएंगे और भारत को गौरवान्वित करते रहेंगे।"

हैदराबाद जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष चामुंडेश्वरनाथ पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी तथा व्यवसायी हैं। उन्होंने पहले घोषणा की थी कि वह सिंधु को बीएमडब्ल्यू देंगे लेकिन बाद में उन्होंने साक्षी, दीपा और गोपीचंद को कार भेंट करने का फैसला लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार