सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल के शुरुआती मैचों से विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को बाहर रखने के किंग्स इलेवन पंजाब के फैसले पर हैरानी जताई है। गेल शुरुआती मैचों में पंजाब की टीम में शामिल नहीं थे। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ उनकी वापसी हुई और उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी के दम पंजाब को दूसरी जीत दिलाई। गेल ने उस मैच में 45 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली।

Advertisement

तेंदुलकर ने ट्विटर पर कहा, "क्रिस गेल की वापसी देखकर अच्छा लगा और उन्होंने शानदार 53 रन बनाए। हैरान हूं कि इतने समय तक किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें बाहर क्यों रखा था।"

Advertisement

गेल ने अपना अर्धशतक बनाने के बाद कैमरे के सामने अपने बल्ले को दिखाया था, जिस पर 'द बॉस' लिखा था।

गेल के नाम टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड हैं। उन्होंने टी 20 में अब तक 983 छक्के लगाए हैं। उनके बाद उनके हमवतन कीरोन पोलार्ड हैं, जिनके नाम 685 छक्के दर्ज हैं।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार