भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल का मंच पूरी तरह सज चुका है। 19 नवंबर यानि आज के दिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फैंस यही उम्मीद लेकर आए हैं कि उन्हें टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतती हुई दिखे। भारत के वर्ल्ड कप जीतने को लेकर पूरा देश दुआएं मांग रहा है और कई लोग इस महामुकाबले को लेकर भविष्यवाणियां भी कर रहे हैं। इसी बीच सद्गुरु ने भी टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतने का मंत्र दिया है।

Advertisement

सद्गुरु के सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए गए एक वीडियो में, एक व्यक्ति ने सद्गुरु से भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने के लिए सुझाव मांगा। अपनी अनोखी शैली में जवाब देते हुए, सद्गुरु ने कहा, "कप जीतने की कोशिश मत करो, बस गेंद को मारो! यदि आप कप के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाले 1 अरब लोगों के बारे में सोचते हैं, तो आप गेंद से चूक जाएंगे या यदि आप उन सभी चीजों के बारे में सोचते हैं जो वर्ल्ड कप जीतने के बाद होंगी, तो गेंद आपके विकेटों को गिरा देगी।"

Advertisement

आगे बोलते हुए सद्गुरु ने कहा, "तो, इस वर्ल्ड कप को कैसे जीता जाए? इसके बारे में मत सोचो। गेंद को कैसे मारा जाए? विपक्षी टीम के विकेट कैसे गिराए जाएं। तुम्हें बस यही सोचना है। वर्ल्ड कप के बारे में मत सोचो। फिर आप वर्ल्ड कप से बाहर हो जायेंगे। टीम भारत के लिए क्या शानदार प्रदर्शन है! हमारी क्रिकेट टीम खेल को पूरी तरह से नए स्तर पर ले गई है। 10 में से 10 जीत। ये अनुकरणीय कप्तानी और व्यक्तिगत खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ आया है। इस अजेय टीम को फाइनल के बारे में कोई चिंता नहीं होनी चाहिए।"

Also Read: Live Score

टीम के साथ अपना सुझाव साझा करते हुए, सद्गुरु ने कहा, "महत्वपूर्ण बात ये है कि हम कभी भी प्रतिद्वंद्वी को हल्के में नहीं लेते हैं, ना ही हम इसकी परवाह करते हैं कि वो कौन हैं। हमारी चिंता ये है कि खेल को पूरी तरह से कैसे खेला जाए और मुझे विश्वास है कि हमारे लड़के ऐसा ही करेंगे, जिससे पूरे देश को गौरव और खुशी मिलेगी।''

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार