मुंबई, 24 जनवरी (CRICKETNMORE): चोट से वापसी कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा (नाबाद 203) के दोहरे शतक और चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 116) की शतकीय पारी की बदौलत शेष भारत की टीम ने ईरानी कप अपने नाम कर लिया। शेष भारत की टीम को चौथी पारी में 379 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और गुजरात की टीम को छह विकेट से मात दी। हरभजन सिंह की क्रिकेट में वापसी

Advertisement

शेष भारत की टीम के लिए साहा और पुजारा के बीच पांचवें विकेट के लिए 316 रनों की साझेदारी हुई। 

Advertisement

अपने पिछले दिन के स्कोर चार विकेट पर 266 रनों से आगे खेलने उतरी शेष भारत की टीम को 113 रनों की दरकार थी, जिसे टीम ने पांचवें दिन बिना कोई और विकेट गंवाए हासिल कर लिया। साहा ने 272 गेंदों पर 26 चौके और छह छक्के लगाए, वहीं पुजारा ने 238 गेंदों पर 16 चौके लगाए। 

 

चौथे दिन सोमवार को लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेष भारत की टीम की शुरुआत काफी खराब हुई थी। उसने 63 रनों के कुल योग पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे। अखिल हेरवाडकर (20), अभिनव मुकुंद (19), करुण नायर (7) और मनोज तिवारी (7) पवेलियन लौट गए थे। 

यहां से साहा और कप्तान पुजारा ने टीम को संकट से उबारते हुए पांचवें विकेट के लिए 203 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इस जोड़ी ने 59.4 ओवरों में 3.40 की औसत से रन जोड़े। चौथे दिन साहा 123 और पुजारा 83 रनों पर नाबाद लौटे थे। 

गुजरात के लिए हार्दिक पटेल ने दो विकेट लिए, जबकि करन पटेल और मोहित थडानी को एक-एक सफलता हासिल हुई। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार