India vs Pakistan Asia Cup 2025 Final: पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने रविवार (28 सितंबर) को भारत के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में 150 की स्ट्राईक रेट से 38 गेंदों में 57 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के जड़े। वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के के प्रयास में वह तिलक वर्मा को कैच थमा बैठे। 

Advertisement

फरहान ने अपनी पारी के तीन छ्क्के जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पर जड़े। पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी बल्लेबाज ने बुमराह के खिलाफ एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में 3 छक्के जड़े हैं। इससे पहले एल्टन चिगुंबुरा, लेंडल सिमंस, कीरोन पोलार्ड, मार्टिन गुप्टिल और कैमरून ग्रीन एक मैच में बुमराह के खिलाफ 2-2 छक्के जड़ने का कारनामा किया था। 

Advertisement

इसके अलावा फरहान टी-20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ दूसरा अर्धशतक जड़कर मोहम्मद हफीज और मोहम्मद रिजवान की बराबरी की। 

फरहान ने इससे पहले दुबई में ही भारत के खिलाफ हुए सुपर 4 राउंड के मुकाबले में 45 गेंदों में 58 रन की पारी खेली थी। 

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि फरहान ने इस एशिया कप में पाकिस्तान के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 7 पारियों में 31 की औसत और 116.04 की स्ट्राईक रेट 217 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार