महेंद्र सिंह धोनी, एक ऐसा नाम जिसने भारतीय क्रिकेट को एक अलग मुकाम तक पहुंचाया बेशक, अब इस खिलाड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन अभी भी इनके चाहने वालों की गिनती में कमी नहीं आई है। माही सोशल मीडिया से दूर रहते हैं लेकिन उनकी पत्नी साक्षी अक्सर माही को लेकर कोई न कोई पोस्ट करती रहती हैं।

Advertisement

साक्षी, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 4.4 मिलियन से भी अधिक की फैन-फॉलोइंग है। साक्षी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर माही और ऋषभ पंत के साथ अपनी एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है जिसे फैंस खूब प्यार कर रहे हैं।

Advertisement

इस प्यारी सी तस्वीर में, धोनी, हरे रंग की टोपी पहने हुए हैं। माही अपनी पत्नी के साथ अपने फोन पर किसी के साथ वीडियो कॉल करते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि पंत, जिन्होंने लाल स्वेटशर्ट पहनी हुई है वो इन दोनों के पीछे खड़े हुए हैं।

साक्षी ने ये तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “तुम लोगों की याद आ रही है! @ _kanvir7 @kabsssss।”

प्रशंसकों के लिए अपने पसंदीदा क्रिकेटरों एमएस धोनी और ऋषभ पंत को एक ही फ्रेम में देखना किसी खास मौके से कम नहीं है। साक्षी द्वारा साझा की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और कुछ ही घंटों में इस पोस्ट पर 5 मिलियन से अधिक लाइक्स और 1700+ कमेंट्स आ चुके हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार