साउथैम्पटन में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड की टीम ने एक भी स्पिनर को अपनी टीम में शामिल नहीं किया है जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान स्पिनर शेन वॉर्न ने काफी नाराज़गी जताई थी लेकिन अब वॉर्न को फैंस के साथ-साथ पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट की आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

बट्ट ने वॉर्न के बयान को खारिज करते हुए कहा है कि न्यूजीलैंड ने साउथैम्प्टन में भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के में बिल्कुल सही गेंदबाज़ी आक्रमण मैदान पर उतारा है। बट का मानना है कि भारतीय टीम स्पिन की माहिर है और इसलिए कीवी टीम ने बिल्कुल सही फैसला किया है।

Advertisement

अपने यूट्यूब चैनल पर एक बातचीत में, बट्ट ने कहा, “गेंद तभी स्पिन होती है जब पिच पर नमी होती है। जिन टीमों के पास रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे अच्छे स्पिनर हैं, वे परिस्थितियों का फायदा उठा सकती हैं और विकेट ले सकती हैं। न्यूजीलैंड के पास विश्वस्तरीय स्पिनर नहीं है और दूसरी बात यह है कि भारत स्पिन को बहुत अच्छा खेलता है। इसलिए न्यूजीलैंड ने दोनों कारकों को ध्यान में रखा होगा।"

आगे बोलते हुए बट्ट ने कहा, "शेन वार्न ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में किसी भी स्पिनर को नहीं खेलने के कीवी टीम के फैसले पर अपनी नाराज़गी व्यक्त की थी। लेकिन, उन्होंने यह भी नहीं बताया कि न्यूजीलैंड को किस स्पिनर को प्लेइंग इलेवन में चुनना चाहिए था। क्या उन्हें एजाज पटेल को शामिल करना चाहिए था? मिचेल सेंटनर की फॉर्म इतनी खराब है कि उन्हें डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए 15 सदस्यीय टीम में भी नहीं चुना गया था। इसलिए मुझे लगता है कि न्यूज़ीलैंड की टीम अपनी ताकत के साथ मैदान पर उतरी है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार