जब ऐसा लग रहा था कि इस बार का पाकिस्तान सुपर लीग का सीज़न बिना किसी विवाद के पूरा हो जाएगा, तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने इस लीग को एक बार फिर से कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। इस बार इस विवाद की वजह ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर जेम्स फॉल्कनर हैं।

Advertisement

फॉल्कनर पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लेडिएटर्स का हिस्सा थे, लेकिन अब उन्होंने ये लीग छोड़ दी है। फॉल्कनर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान सुपर लीग पर उनकी पेमेंट का भुगतान नहीं करने का इल्जाम लगाया है। इसके साथ ही ये भी पता चला है कि फॉल्कनर ने होटल स्टाफ के साथ भी बदतमीजी की थी। अब इस मामले पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट का भी रिएक्शन आ गया है।

Advertisement

बट्ट ने फॉल्कनर को जमकर फटकार लगाई है और कहा है कि उनके खिलाफ पुलिस केस बनाना चाहिए था और कस्टडी में रखा जाना चाहिए था। अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “पता नहीं उसने सस्ता नशा किया हुआ था या क्या। उसके इल्ज़ाम स्टुपिडिटी की हद से भी पार हैं। उसने अपना हेलमेट एक झूमर पर फेंक दिया और होटल की प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बदसलूकी भी की। मेरे हिसाब से जेम्स फॉल्कनर को दो दिन की हिरासत में लेना चाहिए था।"

आगे बोलते हुए बट्ट ने कहा, "उनकी हरकत से लोगों की ज़ान को भी खतरा हो सकता था। वहां लोग खड़े थे और कुछ भी अनहोनी हो सकती थी। उस पर पुलिस केस होना चाहिए था। उनका व्यवहार बेहद खराब था। पीसीबी को उन्हें बेदाग नहीं जाने देना चाहिए था। मुझे लगता है कि क्रिकेट बोर्ड को इस मामले को कानूनी रूप से संभालना चाहिए था।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार