पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ सलमान बट्ट ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के ट्वीट का जवाब दिया है। माइकल वॉन ने सलमान बट्ट के विराट कोहली और केन विलियमसन की तुलना वाले एक बयान पर ट्वीट कर कहा था कि अपनी राय देने का हक सभी को है लेकिन काश 2010 में मैच फिक्सिंग के दौरान भी उनके दिमाग में ऐसा स्पष्ट विचार होता।

Advertisement

माइकल वॉन द्वारा मैच फिक्सिंग का मामला उठाने पर सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मुझे इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कहना। अगर वो रहना चाहते हैं इसमें तो रहें इसपर बात करना चाहते हैं तो करें कॉन्स्टिपेशन एक बीमारी है, जिसमें कुछ अटका सा रहता है। ऐसे ही मेंटल कॉन्स्टिपेशन होता है, जिसमें आप पुरानी बातों में अटके रहते हैं।' 

Advertisement

बता दें कि बीते दिनों माइकल वॉन ने केन विलियमसन को लेकर विराट कोहली को लेकर तंज कसा था। माइकल वॉन के तंज कसने सलमान बट्ट ने उन्हें करारा जवाब दिया था। सलमान बट्ट ने कहा था, 'दोनों की तुलना भी कौन कर रहा है? माइकल वॉन। वह इंग्लैंड के लिए एक बेहतरीन कप्तान थे लेकिन जिस तरह से वो बल्लेबाजी करते थे वो बिल्कुल साधारण था।'

सलमान बट्ट ने आगे कहा, 'माइकल वॉन टेस्ट में एक अच्छे बल्लेबाज थे लेकिन उन्होंने वनडे में एक भी शतक नहीं जमाया था। और अगर एक ओपनर होने के नाते आपके नाम कोई शतक नहीं है तो इस चर्चा को कोई काम नहीं है।' बट्ट के इस जवाब  के बाद माइकल वॉन खासा नाराज हुए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार