मौजूदा एशेज सीरीज में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बुरे हाल है, 3-0 से पिछड़ने के बाद चौथे टेस्ट मैट के दौरान बेन स्टोक्स ,जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो भी चोटिल हो गए। इन तीनों खिलाड़ियों पर पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच से बाहर होना का खतरा मंडरा रहा है। जिसके बाद तत्काल सैम बिलिंग्स को टीम के साथ जुड़ने का बुलावा भेजा गया। उनका पांचवें टेस्ट में डेब्यू करना लगभग तय मान जा रहा है।
बिलिंग्स अपनी बीबीएल टीम (BBL) के साथ क्वीसलैंड में थे और वहां से 804 किलोमीटर का सफर तय करके सिडनी पहुंचे।
30 साल के बिलिंग्स वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज की तैयारी के लिए इंग्लैंड रवाना होने वाले थे और उससे 90 मिनट पहले उन्हें टीम के साथ जुड़ने के लिए फोन आया। बिलिंग्स को पहली बार लगा कि उनसे साथ मजाक हो रहा है।
टेस्ट मैच स्पेशल से बातचीत में बिलिंग्स ने कहा, " मैंने सोचा यह एक मजाक है। मैं घर जाने के लिए ब्रिस्बेन एयरपोर्ट के लिए रवाना होने वाला था। इसके इसके बजाय, मैं किराये की कार लेने के लिए गोल्ड कोस्ट एयरपोर्ट गया और और वहां से अपनी मंजिल के लिए निकल गया।”
फिलहाल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाच सिडनी टेस्ट खेला जा रहा है। एशेज सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट 14 जनवरी से होबार्ट में खेला जाएगा।