इजरायल (Israel) और फिलिस्तीन (Palestine) के बीच इस समय काफी तनाव का माहौल है। दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। कई जाने-माने क्रिकेटर खुलकर इस मामले पर अपनी बात रख रहे हैं। इस बीच इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम बिलिंग्स (Sam Billings) फिलिस्तीन में उत्पन्न हुए हालात को देखकर काफी ज्यादा दुखी नजर आए।

Advertisement

सैम बिलिंग्स ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें तबाही के बाद फिलिस्तीन की एक लड़की रोती हुई नजर आ रही है। लड़की रोते हुए कह रही है, 'मैं हमेशा बीमार रहती हूं। मुझे नहीं पता कि मुझे अब क्या करना है। आप यह सब जो हालात देख रहे हैं मैंने कुछ भी नहीं किया लेकिन अब आप क्या सोचते हैं कि मुझे क्या करना चाहिए।'

Advertisement

लड़की ने आगे कहा, 'मैं केवल 10 साल की हूं। मैं इन सबको कैसे ठीक करुंगी। मैं तो बस एक डॉक्टर या फिर कुछ ऐसा बनना चाहती हूं जिससे मैं अपने लोगों की मदद कर सकूं। लेकिन मैं अब ऐसा नहीं कर सकती। मैं बच्ची हूं मुझे समझ नहीं आ रहा है कि अब मुझे क्या करना चाहिए। मैं डरी हुई हैं।'

सैम बिलिंग्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'दिल टूट गया है जो कुछ भी हो रहा है उसे देखकर।' इसके साथ ही सैम बिलिंग्स ने  #PrayForPalestine का भी इस्तेमाल किया। इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे संघर्ष में अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं वहीं सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार