पाकिस्तान के ऑलरांउडर मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) ने बुधवार को बताया कि वह अपनी पत्नी नाजिया का बर्थ-डे भूल गए थे। लेकिन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने समय रहते केक मंगवाकर उन्हें बचा लिया और उनके साथ बर्थडे सेलिब्रेट भी किया। 

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप में मंगलवार को पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया दिया था। इसके साथ ही यह टूर्नामेंट में पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत हासिल की है। इस दौरान, सानिया स्टैंड में अपने पति शोएब मलिक की बल्लेबाजी चीयर कर रही थीं, जिन्होंने मैच जीताने में अहम भूमिका निभाई। इस शानदार जीत के बाद खिलाड़ियों ने स्टेडियम में सेल्फी लेकर जश्न मनाया।

Advertisement

इसके बाद हफीज ने अपनी पत्नी का जन्मदिन भी अपने दोस्तों और परिवार के साथ शारजाह में मनाया। लेकिन वह केक लाना भूल गए थे। समय रहते सानिया मिर्जा ने इंतजाम कर बर्थडे बैश वाइफ का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया।

पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी हफीज ने बर्थ-डे बैश वाइफ की जन्मदिन पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पोस्ट की और सानिया की मदद के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार