हरारे, 2 जुलाई (CRICKETNMORE)| पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी शोएब मलिक 100 इंटरनेशनल टी-20 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यहां जारी त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कदम रखते हुए यह मुकाम हासिल किया। हालांकि मलिक इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 13 रन ही बना सके। इस मैच में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की।

Advertisement

इस मौके पर शोएब को उनकी वाइफ औऱ भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी शुभकामनांए दी।  

Advertisement

मलिक के बाद उनके हमवतन शाहिद अफरीदी का नाम है, जिनके खाते में 99 टी-20 इंटरनेशनल मैच दर्ज हैं। अफरीदी के बाद तीसरे नंबर पर भारत को टी-20 विश्व कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम हैं, जिन्होंने अभी तक 90 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। 

मंगलवार को वो अगर इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते हैं यह संख्या 91 हो जाएगी। 

अगले दो स्थानों पर पाकिस्तान के ही दो खिलाड़ी हैं। चौथे नंबर पर मोहम्मद हफीज हैं, जो 83 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं जबकि पांचवें स्थान पर 82 इंटरनेशनल टी-20 मैच खेलने वाले उमर अकमल का नाम है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार