भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल का इंतजार पूरी दुनिया कर रही है। ये महामुकाबला 18 जून से साउथम्पटन में खेला जाना है। वहीं, इस फाइनल मैच से पहले जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस इंटरव्यू को आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस इंटरव्यू में संजना गणेशन अपने पति जसप्रीत बुमराह से तस्वीरों के जरिए उनकी जिंदगी की यादों को दोबारा याद करने का मौका देती हैं। इसके साथ ही ये पहला मौका है जब संजना और बुमराह एक साथ किसी इंटरव्यू में देखे गए हैं।

Advertisement

जब संजना ने बुमराह से इस इंटरव्यू के दौरान उनकी शर्टलेस तस्वीर के बारे में पूछा, तो भारतीय तेज़ गेंदबाज़ ने भी अपनी पत्नी की चुटकी लेते हुए कहा कि ये फोटो तुमने सेलेक्ट की है ना, तब संजना कहती हैं कि नहीं ये पिक्चर मैंने सेलेक्ट नहीं की है।

इस पूरे इंटरव्यू में दोनों को एकसाथ खूब मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा बुमराह ने अपनी बहन के साथ अपनी बचपन की यादों को भी ऑन कैमरा शेयर किया। इस इंटरव्यू को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और देखते ही देखते पति-पत्नी की जुगलबंदी वाला ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार