8 मार्च। तीसरे वनडे में भारत को 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। यानि सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की पहली जीत हुई है। इसके अलावा आपको बात दें कि धोनी को अगले 2 वनडे मैचों के लिए आराम दिया गया है।
Advertisement
इसका मतलब ये है कि धोनी चौथे और पांचवें वनडे में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे ऐसे में ऋषभ पंत धोनी की जगह लेंगे। गौरतलब है कि तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कमाल का परफॉर्मेंस किया और आखिर में 32 रन से जीत हासिल करने में सफल रही।
ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा को उनके शानदार शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया है। आपको बता दें कि भारत के तरफ से कोहली ने भी कमाल किया और 123 रन की पारी खेली लेकिन भारत को जीत नहीं दिला पाए।
भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा वनडे मैच पंजाब के मोहानी में 10 मार्च को खेला जाएगा।