आईपीएल 2022 के लिए दो नई टीमों की घोषणा हो चुकी है इसमें पहली टीम लखनऊ की है। इस टीम को संजीव गोयनका की है। दूसरी टीम के तौर पर अहमदाबाद की है जिसे सीवीस कैपिटल ने खरीदा है।

Advertisement

साल 2016 और 2017 में भी गोयनकी की एक टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स थी जो साल 2017 के फाइनल में मुंबई इंडियंस के हाथों हार गई थी। गोयनका ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वो आईपीएल में फिर से आने के बाद बेहद खुश हैं और वो लखनऊ शहर को तरजीह देना चाहते थे।

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए गोयनका ने बातों-बातों में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई पर भी निशाना साधा और कहा," यह सिर्फ एक शुरुआत है। हमारी सोच है कि एक एसी टीम चुनी जाए जो टूर्नामेंट जीत सकती है। अगर याद हो तो राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की टीम साल 2017 का फाइनल मुंबई के हाथों हार गई थी और हमें अभी भी अपने काम को अंजाम देना है।"

खबरों की मानें तो RPSG ग्रुप ने बीसीसीआई द्वारा निर्धारित की गई बेस प्राइस यानी 2000 करोड़ से करीब 250% ज्यादा रुपये की बोली लगाई है और उन्हें ये पैसे 10 साल के अंदर चुकता करने होंगे।

गोयनका ने कहा कि लखनऊ में क्रिकेट को लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी है। उन्होंने कहा कि टीम का नाम अभी तय नहीं हुआ है और वो बीसीसीआई के रिटेनशन पॉलिसी के नियमों के बाद ही होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार