भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson( ने शुक्रवार (15 नवंबर) को जोहान्सबर्ग में चौथे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में शतक जड़कर अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। सैमसन ने 56 गेंदों में नाबाद 109 रन की पारी खेली,जिसमें 6 चौके और 9 छक्के जड़े। इसके साथ ही उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। 

Advertisement

ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर 

Advertisement

सैमसन दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने एक साल में तीन टी-20 इंटरनेशनल शतक लगाए हैं। बता दें कि इस सीरीज के पहले मैच में उन्होंने 50 गेंदों में 107 रन की पारी खेली थी। इस सीरीज से पहले बांग्लादेश के खिलाफ 47 गेंदों में 111 रन बनाए थे।  उनके ये तीन शतक पिछली पांच पारियों में ही आए हैं। 

इस मामले में बने नंबर 1

बतौर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में सैमसन पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उनका इस रोल में यह चौथा पचास प्लस स्कोर हैं। सैमसन ने केएल राहुल औऱ ईशान किशन को पीछे छोड़ा है, जिनके नाम 3-3 पचास प्लस स्कोर दर्ज हैं। 

भारत के लिए बनाया खास रिकॉर्ड

Advertisement

भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में सैमसन तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके इस फॉर्मेट में अब कुल तीन शतक हो गए हैं। पांच शतक के साथ रोहित शर्मा पहले और चार शतक के साथ सूर्यकुमार यादव दूसरे नंबर पर हैं। 

बता दें कि पिछले दो मैचों में सैमसन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। वह लगातार दो पारियों में पहले ही ओवर में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार