भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था वर्ल्ड कप के लिए लगभग वही टीम चुनी गई है जो इस समय एशिया कप खेल रही है। वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में संजू सैमसन का नाम नहीं है और संजू को इस टीम में ना देखकर सोशल मीडिया पर फैंस काफी आग बबूला हो रहे हैं।

Advertisement

कुछ फैंस का कहना है कि संजू को देश छोड़कर किसी और देश के लिए जाकर खेलना चाहिए। जबकि कुछ फैंस सेलेक्टर्स और बीसीसीआई को जमकर फटकार भी लगा रहे हैं। वर्ल्ड कप के लिए जिस टीम का ऐलान किया गया है उसमें संजू सैमसन से पहले केएल राहुल और ईशान किशन को विकेटकीपर के रूप में तरजीह दी गई है।

Advertisement

संजू एशिया कप 2023 में भी भारतीय टीम के साथ मौजूद हैं लेकिन वो एक बैकअप खिलाड़ी के रूप में बेंच गर्म कर रहे हैं। ऐसे में जाहिर है कि इस समय संजू और उनके फैंस उनकी किस्मत को ही कोस रहे होंगे। संजू को वनडे फॉर्मैट में जब-जब मौका मिला है तब-तब उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन कहीं न कहीं उनका टी-20 फॉर्म सेलेक्टर्स को उन्हें ना चुनने का कारण दे गया।

Also Read: Live Score

आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार