चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि उनकी टीम की पारी के दौरान गेंद अधिक टर्न होने से उन्हें आश्चर्य हुआ।

Advertisement

चेन्नई ने राजस्थान को 189 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन राजस्थान की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन ही बना सकी और उसे 45 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

सैमसन ने कहा, "पिछले मैच में जब हम यहां खेले थे तो मैंने बाद में उसे टीवी पर देखा। मुझे लगा कि यहां पहले गेंदबाजी करने से ज्यादा फायदा मिलेगा और हमने चेन्नई को सही स्कोर पर भी रोका।"

उन्होंने कहा, "मैंने इतनी स्पिन की उम्मीद नहीं की थी। यहां ओस नहीं थी और गेंद फिर भी टर्न कर रही थी। यह देखना मेरे लिए आश्चर्यजनक था।"

सैमसन ने कहा, "मुझे लगा कि अगर ओस होगी तो विकेट अच्छा रहेगा और हमारे लिए लक्ष्य हासिल करना आसान हो जाएगा। यह स्कोर हासिल करने के लिए सही थी लेकिन हमने मध्य ओवरों में कई विकेट गंवाए।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार