पाकिस्तान में इस समय डोमेस्टिक टूर्नामेंट चैंपियंस वन-डे कप खेला जा रहा है। मैच नंबर 7 में डॉल्फिन के सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) ने गुरुवार (19 सितंबर) को स्टैलियंस के बाबर आजम (Babar Azam) को ट्रोल कर दिया। इस चीज का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस काफी मजे ले रहे है। इस मैच में बाबर ने शानदार शतकीय पारी खेली। 

Advertisement

सरफराज ने कहा कि, "इनको बाबर, बाबर करने दो। हम बाबर को 40 ओवर खिला देंगे, बाकी सारे आउट हो जाएंगे।" जैसे ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फैंस जमकर मजे लेने लगे। कुछ फैंस का कहना था कि सरफराज जानते थे कि बाबर की लंबे समय तक बल्लेबाजी करने से उनकी टीम को फायदा पहुंचेगा। 

Advertisement

इस मैच में स्टैलियंस बाबर आजम के शतक की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 271 रन बनाने में कामयाब रही। आजम ने 100 गेंद में 7 चौको और 3 छक्कों की मदद से 104 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। उनके अलावा यासिर खान ने 58 गेंद में 5 चौको की मदद से 46 रन की पारी खेली। तैय्यब ताहिर ने 49 गेंद में 4 चौको की मदद से 33 रन का योगदान दिया। डॉल्फिन की तरफ से एक-एक विकेट मीर हमज़ा, फहीम अशरफ, अब्बास अफरीदी, कासिम अकरम, सुफियान मुकीम और कप्तान सऊद शकील ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। डॉल्फिन की बल्लेबाजी अभी चल रही है। वो 40 रन के स्कोर पर दो विकेट खो चुके हैं। 

डॉल्फिन की प्लेइंग इलेवन: मुहम्मद हुरैरा, साहबजादा फरहान, उमर अमीन, सऊद शकील (कप्तान), कासिम अकरम, आसिफ अली, सरफराज अहमद, फहीम असरफ, अब्बास अफरीदी, सुफियान मुकीम, अब्बास अफरीदी। 

स्टैलियंस की प्लेइंग इलेवन: शान मसूद, यासिर खान, बाबर आजम, तैय्यब ताहिर, मोहम्मद हारिस (कप्तान), हुसैन तलत, जहाँदाद खान, मेहरान मुमताज, हारिस रउफ, अबरार अहमद, मोहम्मद अली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार