पाकिस्तान ने आखिरी टी-20 मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज को क्लीन स्वीप कर लिया है। आखिरी ओवर में पाकिस्तानी बल्लेबाज़ फंसते हुए नजर आ रहे थे लेकिन आखिरी गेंद पर मोहम्मद नवाज़ ने चौका लगाकर पाकिस्तान की नैय्या को पार लगा दिया।

Advertisement

हालांकि, अगर पाकिस्तान हार जाती तो कहीं न कहीं सरफराज अहमद पर ठीकरा फूटना तय था। सरफराज ने अपनी 12 गेंदों की पारी में सिर्फ 6 रन बनाए और आखिरी ओवर में जब टीम को जीत तक पहुंचाना था तो वो धोखा दे गए और महमूदुल्लाह की गेंद पर कैच आउट हो गए।

Advertisement

आखिरी ओवर में सरफराज के आउट होने के बाद 2 और बल्लेबाज़ पवेलियन गए। इस ओवर में तीन विकेट लेकर बांग्लादेशी कप्तान महमूदुल्लाह ने पाकिस्तानी खेमे की धड़कनें बढ़ा दी थी लेकिन आखिरकार लंबे-चौड़े ड्रामे के बाद पाकिस्तानी टीम मैच जीतने में सफल रही।

इस मैच में पाकिस्तानी टीम की जीत के बावजूद सरफराज अहमद को ट्रोल किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर फैंस उन पर मीम्स और जोक्स के जरिए जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार