न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की चौथी पारी में पाकिस्तान के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ सरफराज अहमद ने शतक लगाकर अपनी टीम को मैच में वापस ला खड़ा किया। एक समय पाकिस्तानी टीम ये मैच हारते हुए नजर आ रही थी लेकिन सरफराज अहमद ने सऊद शकील के साथ पाकिस्तानी पारी को संभालते हुए पहले तो शतकीय साझेदारी की और फिर एक समय पाकिस्तान को जीत के करीब भी ले गए। हालांकि, लगातार विकेट गिरते रहे और सरफराज अकेले ही लड़ते रहे।

Advertisement

सरफराज ने अपने करियर का चौथा शतक ऐसे समय पर लगाया जब ज्यादातर एक्सपर्ट्स मान रहे थे कि उनका करियर खत्म हो गया है और अब वो पाकिस्तान के लिए नहीं खेल पाएंगे। लेकिन सरफराज ने दुनिया को ये दिखा दिया कि सरफराज मौका आने पर धोखा नहीं देता है बल्कि अपनी टीम के लिए चट्टान की तरह खड़ा रहता है।

Advertisement

कीवी टीम के खिलाफ चौथी पारी में शतक लगाने के बाद सरफराज का शतक ये बताने के लिए काफी था कि उनका ये शतक उनके लिए कितना मायने रखता है। शतक पूरा करने के बाद वो हवा में उछले और बाद में पूरे जोश के साथ ज़मीन पर पंच करते हुए दिखे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम में भी उनके इस शतक को कितना सराहा गया।

सरफराज के इस शतक ने ये भी सुनिश्चित कर दिया है कि अब कम से कम वो टेस्ट मैचों में तो पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन से बाहर नहीं होने वाले हैं। वहीं, सरफराज के उदय के बाद अब मोहम्मद रिजवान सिर्फ टी-20 और वनडे फॉर्मैट पर फोकस करते दिखेंगे। हालांकि, इन दोनों फॉर्मैट्स में भी उन्हें सरफराज कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार