भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले बल्लेबाज सरफराज खान को टीम इंडिया से रिलीज़ किया जा सकता है। दरअसल, सरफराज घरेलू क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं, क्योंकि ईरानी कप के लिए उन्हें रिलीज किए जाने की खबरें सामने आई हैं। सरफराज चेन्नई में पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का हिस्सा थे लेकिन केएल राहुल की मौजूदगी के कारण इस युवा खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।

Advertisement

दूसरा टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खेला जाएगा, जबकि ईरानी कप लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 1-5 अक्टूबर तक खेला जाएगा।

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार एक सूत्र ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, "भारत के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर चाहते हैं कि नेट पर आखिरी समय में चोट लगने या टीम इंडिया के किसी भी मुख्य बल्लेबाज की फिटनेस संबंधी समस्या को छोड़कर, सरफराज को मुख्य टीम से रिलीज़ कर दिया जाना चाहिए ताकि वो ईरानी कप में खेल सकें। किसी भी मामले में, कानपुर से लखनऊ पहुंचने में लगभग एक घंटे का समय लगता है, इसलिए सरफराज कानपुर टेस्ट शुरू होने के काफी समय बाद भी लखनऊ के लिए रवाना हो सकते हैं।"

अजिंक्य रहाणे लखनऊ में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ आगामी ईरानी कप मैच में रणजी ट्रॉफी चैंपियन मुंबई की अगुआई करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ये खबर भी सामने आई है कि श्रेयस अय्यर, मुशीर खान, शम्स मुलानी और तनुश कोटियन सहित सभी शीर्ष खिलाड़ी मैच खेलने वाले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर शिवम दुबे, जो दोनों ही भारतीय टी-20 टीम में स्वाभाविक रूप से चुने गए हैं, ईरानी कप नहीं खेलेंगे, क्योंकि उन्हें 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के लिए 3 अक्टूबर को ग्वालियर में रिपोर्ट करना होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार