स्कॉटलैंड ने बुधवार (21 जून) को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर के  मुकाबले में आयरलैंड को 1 विकेट से हरा दिया। स्कॉटलैंड ने इस रोमांचक मैच में आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। इंटरनेशनल क्रिकेट पहली बार ऐसा हुआ है जब एक एसोसिएट टीम ने पूर्ण सदस्य टीम को रन चेज करते हुए आखिरी गेंद पर मात दी है। आयरलैंड की यह क्वालीफायर में लगातार दूसरी हार है। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की शुरूआत खराब रही और 33 रन के कुल स्कोर पर 4 विकेट गिर गए। दबाव की स्थिति में कैम्फर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला।

Advertisement

कैम्फर ने जॉर्ज डॉकरेल के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी की। कैम्फर ने 108 गेंदों में नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 120 रन की पारी खेली। वहीं डॉकरेट ने 93 गेंदों में 69 रन बनाए। जिसकी बदौलत आय़रलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाए।

स्कॉटलैंड के लिए ब्रैंडन मैकमुलेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 34 रन देकर 5 विकेट लिए। क्रिस सोल, मार्क वॉट और क्रिस्टोफर मैकब्राइड ने 1-1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड के लिए टॉप ऑर्डर में क्रिस्टोफर मैकब्राइड के अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ नहीं कर सका।  मैकब्राइड ने 60 गेंदों में 56 रन बनाए। टीम के 6 विकेट 122 रन के कुल स्कोर पर गिर गए थे। नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने उतरे माइकल लेस्कने 61 गेंदों में नाबाद 91 रन की तूफानी पारी खेली और नंबर 9 पर आए मार्क वॉट ने 43 गेंदों में 47 रन बनाकर टीम की जीत दिलाई।

Also Read: Live Scorecard

Advertisement

आयरलैंड के लिए मार्क अडायर ने 3 विकेट, जोशुआ लिटिल और जॉर्ज डॉकरेल ने 2-2 विकेट, कर्टिस कैम्फर और बेंजामिन वाइट ने 1-1 विकेट चटकाया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार