Scotland Squad for ICC T20 World Cup 2026: स्कॉटलैंड ने अगले महीने भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में अनकैप्ड तेज गेंदबाज ज़ैनुल्लाह एहसान (Zainullah Ihsan) को मौका मिला है, जिनका जन्म अफगानिस्तान में हुआ था। ज़ैनुल्लाह ने अभी तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है और हाल ही में उन्हें स्कॉटलैंड के लिए खेलने की मान्यता प्राप्त हुई है। 

Advertisement

रिची बेरिंगटन टीम की कप्तानी करेंगे, जिसके 11 खिलाड़ी 2024 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा थे। टॉम ब्रूस, फिनले मैक्रीथ और ओलिवर डेविडसन पहली बार वर्ल्ड कप में खेलने के लिए तैयार हैं। पिछले एक साल में स्कॉटलैंड की टी-20 और वनडे टीमों में शामिल रहने के बाद उन्हें यह मौका मिला है।

Advertisement

स्कॉटलैंड वर्ल्ड कप में आख़िरी समय पर शामिल हुई टीम है। पिछले हफ्ते ही आईसीसी ने उनसे संपर्क किया था। उन्होंने बांग्लादेश की जगह ली, जिसने सुरक्षा का हवाला देते हुए अपने मैच भारत से बाहर कराए जाने की मांग की थी, लेकिन आईसीसी ने उस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया।

तैयारियों के लिए कम समय के चलते स्कॉटलैंड के साथ दो रिजर्व खिलाड़ी यात्रा करेंगे, जैस्पर डेविडसन और जैक जार्विस। उनके अलावा तीन और रिज़र्व खिलाड़ी चुने गए हैं, हालांकि वह टीम के साथ यात्रा नहीं करेंगे। अंतिम टीम खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को मिलने वाले वीज़ा की मंज़ूरी पर निर्भर करेगी।

स्कॉटलैंड टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 7 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। 

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्कॉटलैंड की टीम

Advertisement

रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, ब्रैडली करी, ओलिवर डेविडसन, क्रिस ग्रीव्स, ज़ैनुल्लाह इहसान, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, फिनले मैक्रीथ, ब्रैंडन मैकमुलन, जॉर्ज मंसी, सफ़यान शरीफ़, मार्क वॉट, ब्रैडली व्हील

यात्रा करने वाले रिज़र्व खिलाड़ी: जैस्पर डेविडसन, जैक जार्विस

Also Read: LIVE Cricket Score

साथ यात्रा ना करने वाले रिज़र्व खिलाड़ी: मैकेंज़ी जोन्स, क्रिस मैकब्राइड, चार्ली टियर
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार