15 फरवरी। न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने अपने पसंद की वनडे प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है। स्टायरिस ने उन खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जो उनके करियर के दौरान क्रिकेट खेल रहे थे।

Advertisement

 स्कॉट स्टायरिस की पंसद की ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में सनथ जयसूर्या और तेंदुलकर को बतौर ओपनर जगह दी है। रिकी पोंटिंग के साथ - साथ विराट कोहली भी इस टीम में शामिल हैं। 

Advertisement

स्कॉट स्टायरिस के द्वारा चुनी गई टीम में एबी डीविलियर्स, जैक्स कैलिस, शेन वार्न, मुरलीधरन, मैक्ग्रा और लसिथ मलिंगा जैसे दिग्गज हैं। वहीं विकेटकीपर के तौर पर स्कॉट स्टायरिस ने महान धोनी को चुना है। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट साल 2011 में लिया था।

स्कॉट स्टायरिस ने न्यूजीलैंड टीम के लिए 188 वनडे और 29 टेस्ट मैच खेले थे। इसके साथ - साथ स्कॉट स्टायरिस ने कीवी टीम के लिए 31 टी-20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं।

स्कॉट स्टायरिस XI

सनथ जयसूर्या,सचिन तेंडुलकर,रिकी पोंटिंग,विराट कोहली,एबी डिविलियर्स,जैक्स कैलिस, धोनी, शेन वार्न, मुथैया मुरलीधरन, ग्लेन मैक्ग्राथ, लसिथ मलिंगा

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार