बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) का इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चयन होने के बाद मौजूदा सिलेक्टर की फेसबुक पर उनके बारे में की गई पुरानी टिप्पणी काफी वायरल हो रही है। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार को इंग्लैंड के खिलाफ 12 मार्च से अहमदाबाद में होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 19 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह दी गई है।

Advertisement

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अबे कुरुविला (Abey Kuruvilla) ने नवंबर 2019 में फेसबुक पर कहा था, "स्काई (सूर्यकुमार) का समय आएगा।"

Advertisement

कुरुविला भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा और दोबाशीष मोहांती के साथ मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता पैनल में शामिल हैं। चेतन मुख्य चयनकर्ता हैं।

सूर्यकुमार को आईपीएल में मुंबई के लिए तथा घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलिया दौरे में शामिल नहीं करने पर इन लोगों ने आपत्ति जताई थी।

सूर्यकुमार के अलावा मुंबई के ही ईशान किशन को भी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में जगह दी गई है। ईशान ने शनिवार को मध्यप्रदेश के खिलाफ 94 गेंदों में 173 रन बनाए थे। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स के राहुल तेवतिया को भी टीम में शामिल किया गया था।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार