India Women vs Australia Women ODI: भारत महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एलिसा हीली (Alyssa Healy) बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। रेणुका सिंह (Renuka Singh) द्वारा डाले गए पारी के पहले ओवर में स्नेह राणा (Sneh Rana) ने बेहतरीन कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत किया।

 
Advertisement

रेणुका की  लेंथ गेंद पर हीली ने ड्राइव लगाने के लिए तेजी से बल्ला घुमाया, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर और शॉर्ट थर्ड मैन पर फील्डिंग कर रही राणा ने बाईं तरफ हवा में डाइव मारकर अश्विसनीय कैच पकड़ा। 

Advertisement

भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 282 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए टॉप स्कोरर रही जेमिमा ने 77 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 82 रन बनाए। वहीं पूजा ने 46 गेंदों में नाबाद 62 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जड़े। इसके अलावा यास्तिका भाटिया ने 64 गेंदों में 49 रन बनाए।

एशले गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहैम ने 2-2 विकेट, डार्सी ब्राउन, मेगन स्कट, एलाना किंग औऱ एनाबेल सदरलैंड ने 1-1 विकेट लिया। बता दें कि इस मैदान पर ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में स्नेह राणा ने शानदार प्रदर्शन किया था। दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने 7 विकेट लिए थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार