28 अगस्त 2022, जी हां यही वह तारीख है जिसका भारत और पाकिस्तान के फैंस को बेसब्री से इंतजार है। एशिया कप के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम अपनी चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ती नज़र आएगी, जिसके लिए दोनों ही टीमों ने जमकर अपनी कमर कसना शुरू कर दिया है। इसी बीच पाकिस्तानी की टीम से जुड़ा एक मजेदार वीडियो सामने आया है जिसमें इमाम उल हक उपकप्तान शादाब खान से मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। 

Advertisement

एशिया कप से पहले पाकिस्तान नीदरलैंड्स के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है, जिसके लिए पाकिस्तानी टीम ने पसीना बहाना शुरू कर दिया है। इसी बीच पाक टीवी के साथ उपकप्तान शादाब खान ने बातचीत की। पत्रकार ने शादाब से बाबर की कप्तानी पर सवाल किया, जिसका जवाब देते हुए शादाब ने कहा, 'आप खुद देख सकते हैं कि हमारी टीम, टीम से ज्यादा एक फैमेली हैं।'

Advertisement

उपकप्तान शादाब खान का बयान सुनकर टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ इमाम उल हक को मस्ती सूझी और उन्होंने चिल्लाते हुए जवाब दिया। वह बोले, 'ये झूठ बोल रहा है।' पत्रकार ने भी इमाम की आवाज सुनी, लेकिन वह बाबर आजम और इमाम उल हक में कंफ्यूज हो गए। जिसके बाद शादाब ने पत्रकार को कहा कि यह बाबर नहीं बल्कि हमारी प्रिंसेस इमाम है।

बता दें कि शादाब खान ने हसन अली को मैच विनर बताया है और उनका मानना है कि वह जल्द ही टीम में वापसी करेंगे। इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम के लिए ओपनिंग करने की इच्छा भी जाहिर की है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार