बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप 2023 के सुपर 4 राउंड के पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाजों ने उनके इस फैसले को गलत साबित करते हुए पावरप्ले में ही चार विकेट चटका दिए।

Advertisement

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने मेहदी हसन मिराज के रूप में पहला विकेट चटकाया और इसके बाद शाहीन अफरीदी ने एक बार फिर से नई गेंद से अपना प्रभाव दिखाते हुए लिटन दास को 16 रन पर आउट कर दिया। लिटन दास एशिया कप का अपना पहला मैच खेल रहे थे लेकिन उनकी वापसी उतनी शानदार नहीं रही जितनी उन्होंने सोची थी। 

Advertisement

शाहीन अफरीदी अपने शुरुआती स्पैल में थोड़ी स्विंग हासिल करने में सफल रहे और जिस गेंद पर उन्होंने लिटन दास को आउट किया उस पर दुनिया का कोई भी बल्लेबाज आउट हो सकता था। शाहीन ने ऑफ-स्टंप के बाहर एक शॉर्ट लेंथ डिलीवरी डाली जिसमें उन्हें काफी उछाल मिल गया और दास इस गेंद को खेलने पर मजबूर हो गए और उनके बल्ले का किनारा लगकर सीधा गेंद मोहम्मद रिज़वान के दस्तानों में चली गई।

Also Read: Live Score

शाहीन अफरीदी की इस शानदार गेंद का वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है। वहीं, अगर अफरीदी के पहले स्पैल की बात करें तो उन्होंने 4-1-18-1 के आंकड़ों के साथ समाप्त किया। हालांकि, शुरुआती चार विकेट गंवाने के बाद बांग्लादेशी टीम ने शाकिब अल हसन और मुश्फिकर रहीम की शतकीय साझेदारी के चलते मैच में वापसी कर ली। ताजा समाचार लिखे जाने तक बांग्लादेश ने 28 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए हैं और दोनों ही बल्लेबाज अपनी साझेदारी को और लंबा करते दिख रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार