एशिया कप में भारत पाकिस्तान मुकाबले से पहले शाहिद अफरीदी ने गौतम गंभीर पर एक विवादित बयान दिया था। दरअसल, अफरीदी ने कहा था कि गौतम गंभीर एक ऐसा करेक्टर है जिसे इंडिया टीम भी पसंद नहीं करती। जब शाहिद अफरीदी ने यह बयान दिया तब हरभजन सिंह भी उनके साथ जुड़े हुए थे, लेकिन उन्होंने अफरीदी के बयान पर कोई रिप्लाई नहीं किया और हंसते हुए कैमरे में कैद हुए। पूर्व क्रिकेटर की इस हरकत के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब खुद हरभजन सिंह ने अपना बचाव किया है।

Advertisement

हरभजन सिंह ने स्पोर्ट्स तक से बातचीत करते हुए एक अजीबोगरीब बयान दिया। वह बोले लोगों को कॉन्टेक्स्ट नहीं पता। जब अफरीदी ने गौतम के लिए वह शब्द कहे तब मेरे पैर पर दही गिर गई थी, मैं उसे देखकर हंस रहा था। गौतम और मैं अच्छे दोस्त हैं और मुझे किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है।

Advertisement

पूर्व स्पिनर ने कहा, 'ये लोग मज़े लेने आए हैं। मुझे किसी को सफाई देने की जरुरत नहीं है। ये लोग हर बात को लेकर बतंगड़ बनाते हैं। जो करना है वो करो, लेकिन एक सलाह दूंगा इंसान बन जाओ। जानवारों की तरफ बर्ताव मत करो।

हरभजन सिंह सफाई देते हुए अपना बचाव किया। वह बोले, 'किसी को कॉन्टेक्स्ट नहीं पता। आपको पता है कि वहां क्या बाते हो रही थी? क्या आपको पता है कि मेरे पैर पर क्या गिरा? मैंने नीचे देखा उस पर हंसा। मेरा पूरा पैर भीग गया था। मेरे पैर पर दही गिर गई थी। लेकिन आप सिर्फ मेरा चेहरा देख रहे थे। मैं एक प्राउड हिंदुस्तानी हूं। गौतम मेरा भाई है। आपको जो बोलना है बोलो।'

गौतरलब है कि इस मुद्दे पर अब तक गौतम गंभीर की तरफ से कोई भी रिएक्शन देखने को नहीं मिला है। हालांकि हरभजन सिंह ने अपनी तरफ से सारी बातें साफ कर दी है, लेकिन उनका बयान काफी अजीबोगरीब समझ आता है। एक बार फिर बता दें कि शाहिद अफरीदी के विवादित बयान वाले वायरल वीडियो में हरभजन सिंह हंसते कैमरे में कैद हुए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार