हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन को बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के साथ होने वाली वनडे सीरीज के लिए अपनी प्रारंभिक टीम में चुना है। पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा को 24 सदस्यीय वनडे टीम में जगह नहीं मिली है।

Advertisement

शाकिब पर आईसीसी ने भ्रष्टाचार रोधी नियमों का उल्लंघन करने के कारण दो साल का बैन लगा दिया था। उनका बैन पिछले साल 29 अक्टूबर को समाप्त हो गया है। बैन के दौरान शाकिब अधिकतर समय अमेरिका में ही थे।

Advertisement

विंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज की शुरुआत 20 जनवरी से हो रही है। सीरीज के शुरुआती दो मैच ढाका में खेले जाएंगे जबकि तीसरा मैच 25 जनवरी को चटगांव में खेला जाएगा।

इसके बाद दोनों टीमें दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगी। पहला टेस्ट मैच तीन फरवरी से चटगांव में शुरू होगा जबकि दूसरा टेस्ट 11 फरवरी से ढाका में शुरू होगा।

बांग्लादेश टीम : तमीम इकबाल खान, शाकिब अल हसन, नजमुल हसन शांटो, मुश्फीकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, लिटन दास, मोहम्मद महमूद उल्लाह, आतिफ हुसैन ध्रूबो, मुसादेक हुसैन, सौम्य सरकार, यासिल अली चौधरी, नाइम शेख, तस्कीन एहमद, मोहम्मग अल अमीन हुसैन, मोहम्मद शोरीफुल इस्लाम, हसन महमूद, सैफुद्दीन, मुस्ताफिजुर रहमान, मेहेदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, नसुम एहमद, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, मेहदी हसन, रुबेल हुसैन।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार