22 सितंबर,नई दिल्ली। कप्तान शाकिब अल हसन के तूफानी अर्धशतक के दम पर बांग्लादेश ने जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेले गए टी-20 ट्राई  सीरीज के आखिरी लीग मुकाबले में अफगानिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया।  अफगानिस्तान के 138 रनों के जवाब में मेजबान बांग्लादेश ने 19 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाकर जीत हासिल की।

 
Advertisement

बल्ले से धमाल मचान से पहले शाकिब ने गेंदबाजी में भी एक विकेट हासिल किया औऱ अफगानिस्तान के खतरनाक ऑलराउंडर मोहम्मद नबो को एलबीडबल्यू आउट किया। 

Advertisement

नबी का शिकार करते हुए शाकिब ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शाकिब ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए। ये कारनामा करने वाले वह दुनिया के चौथे गेंदबाज बन गए हैं। 

अब तक ड्वेन ब्रावो, लसिथ मलिंगा और सुनील नारायण ने ही अब तक इस फॉर्मेट में 350 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।  दुनियाभर में टी-20 लीग खेलने वाले ब्रावो ने सबसे ज्यादा 490 विकेट लिए हैं। इसके अलावा मलिंगा ने 385 और नारयण ने 376 विकेट लिए हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार