भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN 2nd Test) के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसका दूसरा और आखिरी मुकाबला 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले बांग्लादेश के खेमे से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) चोटिल हैं और वो दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं।

Advertisement

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सिलेक्शन पैनल के मेंबर हन्नान सरकार ने शाकिब की फिटनेस पर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा, 'हम कल (मंगलवार) कानपुर जा रहे हैं और आज छुट्टी है। इसके बाद हमारे पास दो सत्र होंगे और हम उसके बाद फैसला करेंगे कि दूसरे टेस्ट में शाकिब उपलब्ध होंगे या नहीं। हम अभी कोई निर्णय नहीं लेना चाहते हैं।'

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, 'हम जानते हैं कि उनके हाथ में दर्द के बारे में चर्चा हो रही है। यह मैच (चेन्नई टेस्ट) से पहले नहीं था और कई लोगों ने इसे अलग-अलग तरीकों से समझाने की कोशिश की है। हमें उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करने से पहले फिजियो से 100 प्रतिशत मंजूरी मिल गई थी। शाकिब 100 प्रतिशत फिट थे। आप ये नहीं कह सकते कि यह चोट है। उन्हें उस उंगली में जो असुविधा महसूस हुई वह मैच से पहले नहीं थी। ऐसा शाकिब को तब महसूस हुआ जब उन्होंने गेंदबाजी करना शुरू किया।'

आपको बता दें कि शाकिब को चेन्नई टेस्ट के दौरान जसप्रीत बुमराह की एक गेंद हाथ पर लगी थी जिसके बाद वो दर्द में दिखे थे। इसी कारण वो चेन्नई टेस्ट के दौरान बहुत ज्यादा गेंदबाजी भी नहीं कर पाए। बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल ने भी शाकिब की चोट को लेकर चिंता जाहिर की थी और अब ये भी साफ हो गया है कि शाकिब डॉक्टरों की निगारानी में हैं और पूरी तरह फिट होने पर ही कानपुर टेस्ट खेल पाएंगे।

ये भी जान लीजिए कि भारत ने बांग्लादेश को चेन्नई टेस्ट में 280 से रौंदकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ऐसे में अब मेजबान टीम की निगाहें कानपुर टेस्ट भी जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम करने पर टिकी होंगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार