28 जनवरी।  भारतीय गेंदबाजों ने सोमवार को यहां बे-ओवल मैदान पर खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच मेंपहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को 49 ओवरों में 243 रनों पर ही ढेर कर दिया। स्कोरकार्ड

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए रॉस टेलर ने सर्वाधिक 93 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में टेलर ने 106 गेंदों का सामना किया और नौ चौके मारे।

Advertisement

मोहम्मद शमी ने अपनी समझदारी भरी गेंद पर रॉस टेलर को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के द्वारा विकेट के पीछे कैच आउट कराया। आपको बता दें कि आउट होने के बाद भी रॉस टेलर ने डीआरएस लेने का फैसला किया ये जानते हुए भी कि वो आउट हैं।

रॉस टेलर की इस हरकत ने हर किसी को हैरान कर दिया। बाद में टीवी रिप्ले में साफ पता चला की टेलर आउट हैं। लेकिन रॉस टेलर ने जाबूझकर समय बर्बाद करने के लिए जो ये हरकत की है वो बेहद ही निराश करने वाला रहा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार