ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न इस बात से खुश नहीं हैं कि पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ कप्तानी की भूमिका में लौट सकते हैं, लेकिन डेविड वार्नर अपने क्रिकेट करियर के दौरान अभी भी अपने देश की कप्तानी या उप-कप्तानी से निलंबित रहेंगे। वार्न ने आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन  को उप-कप्तान बनाने की मांग की है।

Advertisement

स्मिथ, जिन्होंने 2018 में गेंद से छेड़छाड़ में शामिल होने को लेकर टीम में उनपर एक साल का प्रतिबंध लगा था, उन्हें आठ दिसंबर से ब्रिस्बेन के गाबा में शुरू होने वाली एशेज सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।

Advertisement

बता दें कि, 2018 में केपटाउन के न्यूलैंड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान एक विवाद हुआ था, जिसमें तत्कालीन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ, उनके उप कप्तान डेविड वार्नर और टीम के साथी कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर अलग-अलग समय के लिए प्रतिबंध लगाया गया था।

एक साल के निलंबन के अलावा, स्मिथ पर दो साल कप्तानी करने पर भी बैन लगा था, जबकि वार्नर जो तत्कालीन उप कप्तान थे, उनपर भी एक साल का प्रतिबंध के साथ आजीवन उप कप्तानी पर बैन लगाया गया था।

वार्न ने शनिवार को हेराल्ड सन के एक कॉलम में लिखा, 'हम सभी स्टीव स्मिथ से प्यार करते हैं और हमें गर्व है कि वह फिर से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज बनेंगे, लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम का उपकप्तान नहीं होना चाहिए था। हर कोई गलती करता है, लेकिन स्टीव स्मिथ को जो सजा दी गई थी, वह बहुत गंभीर थी।'
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार