26 मार्च,(CRICKETNMORE)। जयपुर में खेले गए आईपीएल 2019 के चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर को मांकड़ आउट कर किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान औऱ गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन विवादों में फंस गए हैं। इस पर राजस्थान रॉयल्स के मेंटर शेन वॉर्न ने अश्विन को जमकर लताड़ लगाई है। 

Advertisement

दरअसल अश्विन पारी का 13वां ओवर करने आए औऱ पांचवीं गेंद पर उनके गेंद फेंकने से पहले ऩॉन स्ट्राइकर छोर पर मौजूद बटलर क्रीज से बाहर निकल गए थे। अश्विन ने गेंद ना फेंककर गिल्लियां बिखेर दी औऱ बटलर को मांकड़ (रनआउट का तरीका) कर दिया। रिप्ले देखकर थर्ड अंपायर ने बटलर को आउट करार दिया। 

Advertisement

इसके बाद वॉर्न भड़क गए औऱ उन्होंने कई ट्वीट कर अश्विन की क्लास लगाई। 

वॉर्न ने ट्वीट किया, “रविचंद्रन अश्विन एक खिलाड़ी और व्यक्ति के तौर पर बहुत निराश किया। सभी कप्तान #IPL दीवार पर हस्ताक्षर करते हैं और खेल की भावना से खेलने के लिए सहमत होते हैं। अश्विन का गेंद डालनें का कोई इरादा नहीं था। इसलिए उसे डेड बॉल दिया जाना चाहिए था। ओवर टू यू बीसीसीआई, ये आईपीएल के लिए अच्छा नहीं है।”

इसके बाद दो और ट्वीट कर वॉर्नर ने अश्विन को काफी खरीखोटी सुनाई ।

 

Advertisement

क्या होता है मांकड़

क्रिकेट में रन आउट के इस तरीके को मांकड़ आउट कहते हैं। जिसका नाम भारत के महान क्रिकेटर वीनू मांकड़ से जुड़ा है। वीनू मांकड़ ने साल 1947 में टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बिल ब्राउन को इस तरह से रन आउट किया था। जिसके बाद से इसे मांकड़ कहा जाता है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार