मेलबर्न, 14 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शेन वाटनस अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बल्ले के आकार को सीमित करने के पक्ष में नहीं हैं। मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) की विश्व क्रिकेट समिति ने पिछले सप्ताह मुंबई में दो दिवसीय सम्मेलन के बाद बल्ले के चौड़ाई और लंबाई के आकार को सीमित करने की सिफारिश की। 

यह भी पढ़ें: चेन्नई टीम में टीम इंडिया में शामिल होगा नया बल्लेबाज, कुंबले दे रहे हैं खास ट्रेनिंग

Advertisement

क्रिकेट की नियामक संस्था-एमसीसी की समिति ने बल्ले के आकार की सीमा भी निर्धारित करने की सिफारिश की है। उसका मानना है कि खेल अब मुख्यत: बल्लेबाजों के पक्ष में हो गया है। इसलिए उसका मानना है कि अब समय आ गया है जब बल्ले की चौड़ाई और लंबाई की सीमा तय की जाए। 

Advertisement

इसके अलावा क्रिकेट में फुटबाल की भांति अब खिलाड़ियों को रेड कार्ड दिखा कर मैदान से बाहर भेजा जा सकता है।

IPL 2017 बाहर हुआ ये “रफ्तार का सौदागर”, फैंस हो जाएंगे निराश

समिति की इन सिफारिशों को लेकर वाटसन संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों को बल्लेबाजी की तकनीकि के साथ विकसित करने की जरूरत है और बल्लेबाजों को इसकी सजा नहीं मिलनी चाहिए। 

वाटसन ने वेबसाइट 'क्रिकेट डॉट कॉम एयू' को दिए अपने बयान में कहा, "मुझे नहीं लगता कि बल्लों का आकार सीमित होना चाहिए, क्योंकि अमत में खेल को ही हमें आगे बढ़ना है।"

उन्होंने कहा कि क्रिस गेल जैसे खिलाड़ी तीन पाउंड के बल्ले का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए, प्राकृति रूप से उनका बल्ला बड़ा होगा लेकिन वह इस प्रकार के बल्ले को उठा पाने में सक्षम हैं। 

Advertisement

एमसीसी की मुख्य समिति से अब बल्ले की चौड़ाई को 40 मिलीमीटर और बल्ले की गहराई को 67 मिलीमीटर (60 मिलीमीटर गहराई के साथ सात मिलीमीटर मोड़) तक सीमित करने को कहा जाएगा। अगर इस सिफारिश को मंजूरी मिल जाती है तो नियम क्रिकेट के नए नियमों में शामिल हो जाएंगे और एक अक्टूबर 2017 से लागू किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने किया विराट कोहली की इस खासियत का खुलासा

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार