Sri Lanka vs Ireland: आयरलैंड के कप्तान और स्टार बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling)  ने रविवार (8 फरवरी) को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया।

Advertisement

स्टर्लिंग टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा एडिशन खेलने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। स्टर्लिंग के करियर का यह नौंवा टी-20 वर्ल्ड कप है। उन्होंने इस लिस्ट में रोहित शर्मा और शाकिब अल हसन की बराबरी की। इन तीनों खिलाड़ियों ने अपने करियर के 9 टी-20 वर्ल्ड कप एडिशन में कम से कम एक मैच जरूर खेला है।

Advertisement

पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप के सबसे ज्यादा एडिशन में खेलने वाले खिलाड़ी (कम से कम एक मैच)

9 – शाकिब अल हसन

9 – रोहित शर्मा

9 – पॉल स्टर्लिंग

Advertisement

8 – महमूदुल्लाह

8 – डेविड वॉर्नर

8 – मोहम्मद नबी

Advertisement

हालांकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी आय़रलैंड की टीम के लिए स्टर्लिंग बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 13 गेंदों में एक चौके की मदद से सिर्फ 6 रन बनाए।

गौरतलब है कि इस मैच में श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। जिसमें कुसल मेंडिस ने 43 गेंदों में नाबाद 56 रन और कामिंदु मेंडिस ने 19 गेंदों में 44 रन की पारी खेली।

आयरलैंड के लिए बैरी मैकार्थी-जॉर्ज डॉकरेल ने 2-2 विकेट, मार्क अडायर और गेरेथ डेलनी ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisement

इसके जवाब में आय़रलैंड 19.5 ओवर मे 143 रन पर ऑलआउट हुई। आय़रलैंड की शुरूआत अच्छी थी और एक समय स्कोर 2 विकेट पर 105 रन था और फिर 38 रन के अंदर सभी 8 विकेट गिर गए।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा और महीश तीक्षणा ने 3-3 विकेट,मथीशा पथिराना ने 2 विकेट, दुश्मंथा चमीरा, डुनिथ वेलालागे ने 1-1 विकेट लिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार