6 जुलाई,(CRICKETNMORE)। वेस्टइंडीज के खिलाफ सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम पारी से हार की ओर बढ़ रही है। पहली पारी में सिर्फ 43 रन पर ऑलआउट होने के बाद दूसरी पारी में भी बांग्लादेश ने सिर्फ 62 रन पर 6 विकेट गंवा दिए हैं। बांग्लादेश इस समय वेस्टइंडीज से 301 रन पीछे है। 

 
Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केमार (8/5) की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे सिर्फ 43 रन पर ढेर हो गई।  देखिए दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर  

Advertisement

इसके जवाब में मेजबान वेस्टइंडीज ने क्रैग ब्रैथवेट के शानदार शतक और डेवन स्मिथ,शाई होप के शानदार अर्धशतकों की बदौलत 406 रनों का विशाल स्कोर बनाया। ब्रेथवेट ने 121 बनाए, वहीं स्मिथ ने 58 रन और शाई होप ने 67 रन की पारी खेली।

वहीं दूसरी पारी में बांग्लादेश की बल्लेबाजी कैरेबियाई पेस अटैक को नहीं झेल पाई और 6 विकेट गंवा दिए। वेस्टइंडीज के लिए दूसरी पारी में शैनन गेब्रियन ने 4 औरर कप्तान जेसन होल्डर ने 2 विकेट हासिल किए।   

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार