शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के शानदार अर्धशतक के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार (2 मई) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए आईपीएल 2021 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। धवन ने 47 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 69 रनों की पारी खेली।

Advertisement

इसके साथ ही धवन ने आईपीएल में के नए चेज मास्टर बन गए। धवन सफल रन चेज में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल में सफल रन चेज में यह धवन का 19वां 50 प्लस स्कोर था। 

Advertisement

इस मामले में उन्होंने गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ा। गंभीर ने आईपीएल में सफल रन चेज में 18 बार 50 प्लस स्कोर बनाया था। 17 बार के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर इस लिस्ट तीसरे नंबर पर हैं।

बता दें कि धवन आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उनके बल्ले से अभी तक 2 शतक और 44 अर्धशतक निकले हैं।

इस मुकाबले में अपनी पारी के धवन ने एक बार फिर ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया। वह आठ मैचों में तीन अर्धशतक की बदौलत 380 रन बना चुके हैं। पंजाब किंग्स के केएल राहुल सात मैचों में 331 रन के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार