दिल्ली कैपिटल्स के ओपनिंग बल्लेबाज शिखऱ धवन (Shikhar Dhawan) ने मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल के 38वें मुकाबले में इतिहास रच दिया। धवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का में अपना लगातार दूसरा शतक जड़ा। 

Advertisement

धवन ने 61 गेंदों में 12 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 106 रन की पारी खेली। इस शतकीय पारी के दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिया, आइए जानते हैं।

Advertisement

5000 रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी

अपनी पारी में 62वां रन बनाते ही उन्होंने आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे कर लिए। वह आईपीएल में यह मुकाम हासिल करने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर ने ही इस टूर्नामेंट में 5000 रन बनाने का कारनामा किया है। उन्होंने 168 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे तेज 5000 हजार रन बनाने के मामले में सुरेश रैना (172 पारी) को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

लगातार दो शतक

धवन आईपीएल में लगातार दो शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शारजाह में 58 गेंदों में नाबाद 101 रन की पारी खेली थी। यह उनके टी-20 करियर का भी यह दूसरा शतक है।

Advertisement

एक सीजन में दो शतक

धवन एक आईपीएल सीजन में दो या उससे ज्यादा शतक मारने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली (4 शतक, 2016), क्रिस गेल (2 शतक,2011), हाशिम अमला (2 शतक,2017), शेन वॉटसन (2 शतक, 2018) जैसे दिग्गज बल्लेबाजों ने ही आईपीएल में यह कारनामा किया था।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार