वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। इस मैच में केएल राहुल को आराम देकर शिखर धवन को मौका दिया गया लेकिन वो इस दौरान बिल्कुल भी फॉर्म में नजर नहीं आए। आउट होने से पहले उन्होंने 26 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 10 रन बनाए।

Advertisement

अपनी 26 गेंदों की पारी में धवन ने खाता खोलने के लिए 15 गेंदें ले ली लेकिन जिस अंदाज़ में उन्होंने अपना खाता खोला उसने फैंस को खुश होने का मौका जरूर दिया। 14 गेंदें डॉट खेलने के बाद धवन ने केमार रोच को आगे निकलकर छक्का लगाया और अपना खाता खोला।

Advertisement

एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से लगाया गया ये 74 मीटर का छक्का केमार रोच के होश उड़ा गया। यहां से ऐसा लगा कि धवन टच में लौट आए हैं और आज उनके बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिलेगी। मगर दूसरे वनडे के हीरो ओडेन स्मिथ के कुछ और ही इरादे थे उन्होंने जेसन होल्डर के हाथों कैच करवाकर धवन की धीमी पारी का अंत किया।

अगर इस मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुआ। अल्जारी जोसेफ ने एक ही ओवर में रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक बार फिर से आउट करके टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेल दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार