T20 World Cup 2021: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपकमिंग टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। शिखर धवन वो खिलाड़ी हैं जिन्हें हाल में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज के दौरान वनडे और टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था। शिखर धवन का टी-20 वर्ल्ड कप से इस कदर पत्ता कट जाने के बाद फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं।

Advertisement

आईपीएल 2021 के पहले चरण में शिखर धवन का बल्ला जमकर गरजा था और उन्होंने 8 मैचों में 54.28 की औसत से 380 रन बनाए थे। चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने शिखर धवन को ना चुने जाने के पीछे की वजह बताते हुए कहा, 'शिखर धवन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। वह श्रीलंका दौरे पर कप्तान भी थे। उनके साथ जो हमारी बात हुई, वह मैं नहीं बता सकता।'

Advertisement

चेतन शर्मा ने आगे कहा, 'शिखर धवन महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और ढांचे का हिस्सा हैं। इस समय जो जरूरत है वह दूसरे खिलाड़ियों को आजमाने और शिखर धवन को कुछ आराम देने की है। शिखर महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और वह जल्दी वापसी करेंगे।' बता दें कि टीम इंडिया टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को दुबई में करेगी।

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, आर अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मुहम्मद शमी।

रिजर्व खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार