टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) पर दुखों का पहाड़ टूटा है ऐसा कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। बीते दिनों खबर आई थी कि धवन और उनकी बीवी आयशा मुखर्जी (Ayesha Mukherjee) ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है।

Advertisement

तलाक की इस खबर को खुद उनकी वाइफ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से शेयर किया था। वहीं 8 सितंबर को बीसीसीआई ने टी-20 विश्वकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया गया जिसमें शिखर धवन का नाम नहीं था। ऐसे में धवन के लिए बीता कुछ वक्त कैसा रहा होगा इसकी कल्पना कर पाना थोड़ा मुश्किल है।

Advertisement

इस बीच शिखर धवन ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है जिसे उनकी तलाक और टी-20 विश्वकप में नाम ना होने की प्रतिक्रिया समझा जा सकता है। शिखर धवन ने मुस्कुराते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की और उसके कैप्शन में लिखा, 'हंसते रहिए क्योंकि यही आप की सबसे बड़ी ताकत है।' 

बता दें कि शिखर धवन फिलहाल अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के साथ में हैं। 19 सितंबर से आईपीएल के दूसरे चरण की शुरुआत होने वाली है। आईपीएल 2021 के पहले चरण में शिखर धवन का बल्ला जमकर गरजा था और उन्होंने 8 मैचों में 54.28 की औसत से 380 रन बनाए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार