इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 28 अगस्त को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्राफोर्ड के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक के पास टी2-0 क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने का मौका होगा। 

Advertisement

मलिक ने अभी तक 386 टी-20 मैच खेले है जिसकी 363 पारियों में कुल 9892 रन बनाए हैं। अगर मलिक पहले मैच में या सीरीज के अगले दो मुकाबलों में 108 रन बना लेते है तो वह वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल तथा ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड के बाद टी-20 में 10,000 रनों का आंकड़ा छूने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

Advertisement

इसके अलावा आज के मैच में 30 रन बनाते ही शोएब मलिक टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड के पूर्व विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम को पछाड़ के इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुँच जायेंगे।

मैकुलम ने 370 टी-20 मैचो की 364 पारियों में कुल 9922 रन बनाए है।

आपकों बता दें कि टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का है जिन्होंने 404 मैचों की 396 पारियों में 22 शतक तथा 83 अर्धशतक मि मदद से कुल 13,296 रन बनाए है।दूसरे नंबर पर पोलार्ड है जिन्होंने 506 टी-20 मैचों की 454 पारियों में कुल 10060 रन बनाने का कारनामा किया है।

इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने बीते टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 1-0 से हराते हुए सीरीज अपने नाम किया था
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार