भारत और पाकिस्तान के बीच इतिहास में खेले गए सभी क्रिकेट मैच बेहद रोमांचक हुए हैं और दोनों देश के क्रिकेट फैंस इस बात की ताक में रहते हैं कि कब इन दोनों देशों का मैच हो और क्रिकेट को एक नई ही उड़ान मिले और एक नया उत्साह मिलें।

Advertisement

इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज शोएब मलिक ने खुलासा करते हुए भारत के उन गेंदबाजों का नाम बताया है जिनके खिलाफ बल्लेबाजी करना आसान और मुश्किल होता था।

Advertisement

शोएब मलिक ने कहा कि भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज इरफान पठान को खेलना आसान होता था क्योंकि उनकी ज्यादातर गेंदे अंदर की तरफ आती थी और वह उसे बेहद आसानी से खेल पाते थो।

हालांकि शोएब मलिक ने कहा कि वह भारत के दो दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान और आशीष नेहरा के खिलाफ काफी परेशान हुए। उन्होंने कहा कि दोनों की गेंदों को खेलने में थोड़ा असहज महसूस करते थे। उन्होंने कहा कि वह दोनों ही गेंदबाज उनके खिलाफ काफी सफल थे और वह इस बात की कोशिश करते थे कि उनकी गेंद से मलिक का बैट का किनारा लगे।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा कि जहीर खान और आशीष नेहरा उनके बैठ के किनारों को टारगेट करते थे इसलिए उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ज्यादा विकेट हासिल किए। जो गेंदबाज बैट के किनारों को टारगेट करने की कोशिश करेगा वह ज्यादा सफल होगा। मुझे लगता है कि इन-स्विंग गेंदों को खेलने की काबिलियत ने मुझे इरफान पठान के खिलाफ एक बेहतरीन बल्लेबाज बनाया।"

शोएब मलिक ने अपने करियर में 35 टेस्ट खेलें है जिसमें उन्होंने 1898 रन बनाए है। इसके अलावा 287 वनडे इंटरनेशनल उनके नाम 7534 रन दर्ज है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार