CPL 2021: आइसीसी टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम में दिग्गज बल्लेबाज शोएब मलिक (Shoaib Malik) को जगह नहीं दी है। इस बीच 39 साल के मलिक ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच लपककर चयनकर्ताओं को यह संदेश दिया है कि क्रिकेट खेलने के लिए अब भी फिट हैं।

Advertisement

बारबाडोस रॉयल्स और गुयाना अमेज़ॅन वारियर्स के बीच खेले गए टूर्नामेंट के 20वें मैच में शोएब मलिक ने अपनी फील्डिंग से मैदान पर मौजूद लगभग सभी लोगों को चौका दिया। जॉनसन चार्ल्स ने मोहम्मद हफीज की गेंद पर जबरदस्त शॉट मारा। एक पल के लिए ऐसा लगा कि गेंद आसानी से बाउंड्री लाइन पार कर जाएगी। 

Advertisement

हालांकि, शोएब मलिक ने सुनिश्चित किया कि वह गेंद को बाउंड्री से आगे नहीं जाने देगें। 39 साल के शोएब मलिक ने स्मार्ट रिफ्लेक्सिस का प्रदर्शन करते हुए शानदार कैच लपक लिया। कैच पकड़ते वक्त मलिक ने अपना संतुलन थोड़ा खो दिया था लेकिन इस दौरान उन्होंने मुस्तैदी दिखाई और वक्त रहते गेंद को सीमा रेखा के पार फेंक दिया। इसके बाद मलिक आराम से बाउंड्री लाइन के बाहर आए और कैच लपक लिया। 

मोहम्मद हफीज और इमरान ताहिर ने शोएब मलिक की शानदार कोशिश के बाद ताली बजाकर उनका अभिवादन किया था। मलिक के इस कैच के वीडियो को CPL T20 ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही उन्होंने इसके कैप्शन में MARVELOUS MALIK लिखा है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार