विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) और संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2021 का 16वां मैच खेला जाना है। आरसीबी की टीम अपने सभी तीनों मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है, वहीं, दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने केवल 1 ही मुकाबला जीता है और वो अंक तालिका में 7वें स्थान पर काबिज़ हैं।

Advertisement

इन दोनों टीमों के बीच होने वाले इस हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी श्रेयस गोपाल को जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के एक्शन की नक़ल उतारते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें गोपाल को इन तीनों के गेंदबाज़ी एक्शन की नकल उतारते हुए देखा जा सकता है। गोपाल ने ये नकल बैंगलोर के खिलाफ मैच से पहले हुए अभ्यास के दौरान की।

इस वीडियो में सबसे पहले गोपाल ने बुमराह के एक्शन की नक़ल की और उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी स्पिनर आर अश्विन और अंत में भज्जी के मुश्किल एक्शन की नकल उन्होंने आसानी से कर ली। वहीं, अगर इस मुकाबले की बात की जाए तो आरसीबी से ज्यादा इस मुकाबले को जीतना राजस्थान के लिए जरूरी होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार